गुलज़ार साहब की लव शायरी प्यार को दिखाती नहीं, महसूस कराती है। gulzar shayari on love में मोहब्बत की नर्मी, खामोशी की गहराई और रिश्तों की सादगी ऐसे अल्फ़ाज़ों में ढलती है कि हर शेर सीधे दिल से जुड़ जाता है। उनकी शायरी में प्यार शोर नहीं करता, बल्कि चुपचाप दिल में उतर जाता है।
चाहे मेहफिल हो या तन्हा लम्हे, गुलज़ार की शायरी हर माहौल को खास बना देती है। यह कलेक्शन उन पंक्तियों का एहसास समेटता है जहाँ प्यार इज़हार से ज़्यादा समझ बन जाता है, और कम शब्दों में मोहब्बत की पूरी कहानी कह दी जाती है।
इश्क़ की तलाश में
क्यों निकलते हो तुम,
इश्क़ खुद तलाश लेता है
जिसे बर्बाद करना होता है।
तुझ से बिछड़ कर
कब ये हुआ कि मर गए,
तेरे दिन भी गुजर गए
और मेरे दिन भी गुजर गए.
आऊं तो सुबह,
जाऊं तो मेरा नाम शबा लिखना,
बर्फ पड़े तो
बर्फ पे मेरा नाम दुआ लिखना
वो शख़्स जो कभी
मेरा था ही नही,
उसने मुझे किसी और का भी
नही होने दिया.
सालों बाद मिले वो
गले लगाकर रोने लगे,
जाते वक्त जिसने कहा था
तुम्हारे जैसे हज़ार मिलेंगे.
जब भी आंखों में अश्क भर आए
लोग कुछ डूबते नजर आए
चांद जितने भी गुम हुए शब के
सब के इल्ज़ाम मेरे सर आए
जिन दिनों आप रहते थे,
आंख में धूप रहती थी
अब तो जाले ही जाले हैं,
ये भी जाने ही वाले हैं.
जबसे तुम्हारे नाम की
मिसरी होंठ लगाई है
मीठा सा गम है,
और मीठी सी तन्हाई है.
वक्त कटता भी नही
वक्त रुकता भी नही
दिल है सजदे में मगर
इश्क झुकता भी नही
एक बार जब तुमको बरसते पानियों के पार देखा था
यूँ लगा था जैसे गुनगुनाता एक आबशार देखा था
तब से मेरी नींद में बसती रहती हो
बोलती बहुत हो और हँसती रहती हो.
होती नही ये मगर
हो जाये ऐसा अगर
तू ही नज़र आए तू
जब भी उठे ये नज़र
मेरा ख्याल है अभी, झुकी हुई निगाह में
खिली हुई हँसी भी है, दबी हुई सी चाह में
मैं जानता हूं, मेरा नाम गुनगुना रही है वो
यही ख्याल है मुझे, के साथ आ रही है वो
तुम्हें जिंदगी के उजाले मुबारक
अंधेरे हमें आज रास आ गए हैं
तुम्हें पा के हम खुद से दूर हो गए थे
तुम्हें छोड़कर अपने पास आ गए हैं
उतर रही हो या
चढ़ रही हो ?
क्या मेरी मुश्किलों को
पढ़ रही हो ?
सुरमे से लिखे तेरे वादे
आँखों की जबानी आते हैं
मेरे रुमालों पे लब तेरे
बाँध के निशानी जाते हैं
तेरे इश्क़ में तू क्या जाने
कितने ख्वाब पिरोता हूं
एक सदी तक जागता हूं मैं
एक सदी तक सोता हूं
- 20+ Husband Romantic Shayari in Hindi हस्बैंड शायरी
- Best 30+ Chand Shayari Gulzar | चाँद पर गुलज़ार शायरी
- Best 40+ Waqt Gulzar Shayari | वक्त पर गुलज़ार शायरी
- Gulzar Shayari On Life | ज़िंदगी पर गुलज़ार की शायरी
- Best Gulzar Shayari On Love | गुलज़ार की रोमांटिक शायरी
- Gulzar Shayari in Hindi | गुलज़ार साहब की दिल छू लेने वाली शायरी
- Best heart touching gulzar shayari | Mehfil Shayari
- Best 40+ Gulzar Shayari | गुलज़ार साहब की मशहूर शायरी
- Best 50+ True Love Miss You Shayari in Hindi
- 20+ Husband Romantic Shayari in Hindi | हस्बैंड शायरी