ज़िंदगी एक ऐसी किताब है जिसमें हर पन्ना कुछ नया सिखा जाता है कभी हँसी के रंग भरता है, तो कभी आँसुओं से पलकों को भीगो देता है। हम अक्सर अपनी भावनाओं को कह नहीं पाते, लेकिन Sad Shayari दिल के दर्द को ऐसे बयां कर देती है जैसे वो हमारे ही दिल की आवाज़ हो।
इन्हीं एहसासों को और गहराई देने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं 60+ Zindagi Sad Shayari in Hindi, जो न सिर्फ आपके दिल के जज़्बात को छूएँगी, बल्कि ज़िंदगी की कड़वी–मीठी सच्चाइयों को भी बेहद खूबसूरत अंदाज़ में सामने लाएँगी। चाहे आप किसी टूटे रिश्ते की कसक महसूस कर रहे हों, तन्हाई में खोए हों, या बस दिल का बोझ हल्का करना चाहते हों यहाँ आपको हर एहसास की शायरी मिलेगी।
इन शायरियों को पढ़कर आप पाएँगे कि दर्द भी कभी-कभी कितना खूबसूरत रूप ले लेता है, और शब्द किस तरह दिल की गहराइयों तक उतर जाते हैं। चलिए, अब डूबते हैं ज़िंदगी के उन सच्चे, दर्द भरे पलों में, जहाँ हर शायरी एक नई कहानी कहती है।

सफर मोहब्बत का अब खत्म ही समझो,
तेरे रवइये से जुदाई की महक आती है..!!!

एक ख्वाहिश थी के जिंदगी तेरे साथ गुजरे,
एक ख्वाहिश है कि तुमसे अब उम्र भर सामना ना हो..!!!

उजड़ी हुई दुनियां को तू आबाद ना कर,
बीते हुए लम्हों को तू याद ना कर,
एक कैद परिंदे ने कहा हमसे,
मैं भूल चुका हु उड़ान तू मुझे आजाद ना कर..!!!

जरूरी नहीं की हम सबको पसंद आए,
बस जिंदगी ऐसे जियो के रब को पसंद आए..!!!

थका हुआ हु थोड़ा, जिंदगी भी थोड़ी नाराज है,
पर कोई बात नही ये तो रोज की बात है..!!!

मसला तो सुकून का है,
वरना ज़िंदगी तो हर कोई काट रहा है..!!!

जिंदगी तो सभी के लिए एक जैसी है,
फर्क इतना है कि कोई दिल से जी रहा है, तो कोई दिल रखने के लिए जी रहा है..!!!

मैने वहां भी सिर्फ तुम्हे मांगा,
जहां लोग खुशियां मांगते है.!!!

मुस्कुराना तो आदत है हमारी जनाब,
वरना ज़िंदगी तो हमसे भी नाराज है..!!!

मुझे तेरा साथ जिंदगी भर नही चाहिए,
बस जब तक तू साथ है तब तक ज़िंदगी चाहिए.!!!

चलो मुस्कुराने की वजह ढूंढते है,
तुम हमे ढूंढो हम तुम्हे ढूंढते है..!!!

ज़िंदगी में एक सोच बेमिसाल रखो,
हालात चाहे जैसे भी हो चेहरे पर मुस्कान रखो..!!!

बचपन कितना खूबसूरत था,
तब खिलोने जिंदगी थे,
आज जिंदगी खिलौना है.!!!

बहुत देखा है जिंदगी में समझदार बनकर,
खुशी हमेशा पागल बनकर ही मिलती है.!!!

खामोश चहरे पर हजारों पहरे होते है,
हस्ती आंखो में भी ज़ख्म गहरे होते है.!!!

ना जाने हम किसका बुरा किए बैठे है,
की बुरा वक्त पीछा ही नही छोड़ रहा.!!!

शुक्र है जिंदगी,
ना मिलेगी दोबारा..!!

सता ले ए-जिंदगी जितना सताना है,
मुझे कौन सा मुझे कौन सा इस दुनिया में दोबारा आना है.!!!

जानता हु वो बेवफा भी नही,
कुछ दिनों से मगर मिला भी नही..!!!

सुकून ढूंढना है तो खुद में ढूंढो,
लोगों में ढूंढोगे तो बेचैन रहोगे..!!!

अगर आसुओं की कीमत होती,
तो कल रात वाला तकिया अरबों का होता.!!!

तुम तो डरते थे मुझे खोने से,
फिर तुम्हारा ये डर किसने दूर किया..!!!

आप बुलाए हम ना आए ऐसे तो हालत नही, और तो कोई ब
एक जरा सा दिल टूटा है और तो कोई बात नहीं…!!!

किस्मत की लकीरों पर ऐतबार करना छोड़ दिया,
जब इंसान बदल सकते हैं तो किस्मत क्यों नहीं..!!!

कुछ पल का साथ देकर तुमने,
पल पल के लिए बेचैन कर दिया..!!!

सहमी हुई थी झोपड़ी बारिश के खौफ से,
मेहलो की आरजू थी के बारिश जरा जम के बरसे..!!!

धोका ऐसे ही नही मिलता,
भला करना पड़ता है लोगो का..!!!

रखना था फासला पर तुमसे दिल लगा बैठे,
फिर तुम भी ना हासिल हुए और खुद को भी गवा बैठे..!!!

जहां में डूबा था मुझे वही किनारा चाहिए,
तू फिर आ मेरे पास मुझे तू दोबारा चाहिए..!!!

वो भी जिंदा है मैं भी जिंदा हु,
कत्ल सिर्फ इश्क का हुआ है..!!

बस इसलिए हम कुछ नहीं कहते तुमसे,
तुम समांझोगे नही और हम रो देंगे..!!!

खाली जेब लेकर निकलो कभी बाजार में,
जनाब वहम दूर हो जाएगा इज्जत कमाने का..!!!

दिल कहता है मैसेज कर दू उसे,
दिमाग कहता है हर बार जलील होना ठीक नहीं..!!!

मुझपर बहुत जिम्मेदारियां थी मेरे घर की,
माफ करना मैं तेरे इश्क में मर नहीं सकता..!!!

यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं की,
खैरियत पूछने वाला आपकी खैरियत भी चाहता हो..!!!

माना दूरियां कुछ बढ़ सी गई है,
मगर तेरे हिस्से का वक्त हम आज भी तनहा गुजरते हैं..!!!

सबर मेरा कोई क्या ही आजमाएगा,
मैंने हंस के छोड़ा है उसे जो मुझे सबसे प्यारा था..!!!

जो प्रेमी पूजते है अपनी प्रेमिका इष्ट की तरह,
तय है उनका हवन की तरह जलना..!!!

ज़िंदगी ना कर जिद उनसे बात करने की,
वो बड़े लोग हैं अपनी मर्जी से बात करेंगे..!!!

मैने अपनी परछाई से पूछा तुम मेरे साथ क्यों चलती हो,
परछाई ने मुस्कुरा कर बोला अरे पागल मेरे सिवा तेरा है ही कौन..!!

बड़ी अजीब होती है ये यादें,
कभी हसा देती है, कभी रुला देती है..!!!

वो सोचती होगी बड़े चैन से सो रहा हु मै,
उसे क्या पता ओढ़ कर चादर रो रहा हु में..!!!
अरे इतनी नफरत है उसे मुझसे की मैं मर भी जाऊं,
तो उसे कोई फर्क नही पड़ेगा..!!

कितना अजीब है लोगों का अंदाज-ऐ-मोहब्बत,
रोज एक नया जख्म देकर कहते हैं अपना ख्याल रखना..!!!

तुम्हारी नियत ही नहीं थी रिश्ता निभाने की,
मैंने तो तुम्हारे सामने सर झुका कर भी देखा था..!!!

ज़िंदगी ने एक बात तो सीखा दी
की हम हमेशा किसी के लिए खास नही रह सकते..!!!
- Best Happy Lohri Shyari | लोहड़ी की शुभकामनाएँ हिंदी में
- 20+ Husband Romantic Shayari in Hindi | हस्बैंड शायरी
- Long Distance Love Shayari | दूरियों में प्यार की शायरी
- Love Shayari for Husband in Hindi | पति के लिए रोमांटिक शायरी
- Romantic Good Night Shayari in Hindi | रोमांस और एहसास भरी शुभरात्रि
- Heart Touching Good Night Shayari in Hindi | Good Night Shayari Collection
