देशभक्ति हर भारतीय के दिल में बसने वाली वह भावना है, जो हमें अपने देश, अपनी मिट्टी और अपने वीर शहीदों के प्रति सम्मान से भर देती है। चाहे गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस हो या फिर किसी वीर जवान को श्रद्धांजलि देनी हो Desh Bhakti Shayari in Hindi देश के प्रति अपने जज़्बात व्यक्त करने का सबसे प्रभावी तरीका है।
इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं 80+ Desh Bhakti Shayari in hindi , जो दिल में जोश और आँखों में गर्व की चमक भर देगी। ये शायरियाँ सोशल मीडिया पोस्ट, स्टेटस, भाषण, स्कूल प्रोग्राम और देशभक्ति कार्यक्रमों के लिए भी एकदम उपयुक्त हैं।
अगर आप देशभक्ति शायरी, भारतीय सैनिकों पर शायरी, वतन पर शायरी, या तिरंगा शायरी ढूंढ रहे हैं, तो यह संग्रह आपके लिए ही है। आइए, शब्दों के माध्यम से देश के प्रति प्रेम और सम्मान को एक नई आवाज़ दें।

वतन की मोहब्बत में खुद को तपायेंगे,
जहां जरूरत होगी अपनी जान लुटायेंगे,
क्योंकि भारत हमारा देश है प्यारा,
इसे हम नहीं मिटने देंगे, दुश्मनों से बचायेंगे।

इन रंगों में बलिदानों का रंग तुम्हे मिल जायेगा,
ओढ़ तिरंगा निकलोगे तो अहसास तुम्हे हो जाएगा।
कितनो ने इसके खातिर खुद को सूली चढ़ा दिया,
इतिहास के पन्नो में पढने को मिल जायेगा ।।

जिनका फौलादी भुज बल था हर संकट में सदा अटल
मर्यादा पूर्ण तेजस्वी जीवन सगर समर्पित था हर पल
हो निर्भय तो करें गर्जना जिनके के है हम भक्त मगन
वही प्रेरणा पुंज हमारे स्वामी पूज्य विवेकानंद
जननी जन्मभूमिश्च़
स्वर्गादपि ग़रीयसी
माँ ओर जन्मभूमि स्वर्ग से भी महान है
लहू मेरे जिगर का कुछ काम तो आया
शहीदों में सही लवों पर नाम तो आया।
जाँ से प्यार वतन इस की शान के खातिर
जब मर तो इस दिल को आराम तो आया।।

तन की मोहब्बत में, खुद को तपाये बैठे हैं,
मरेंगे वतन के लिए, शर्त मौत से लगाये बैठे हैं

हमारी रक्षा के लिए सिमा पर खड़े है ये ढाल बनकर
ये रण में ऐसे लड़ते है जैसे दुश्मनों का काल बनकर

बस ये बात हवाओं को बताये रखना,
रौशनी होगी चिरागों को जलाये रखना,
लहू देकर जिसकी हिफाज़त की शहीदों ने,
उस तिरंगे को सदा दिल में बसाये रखना।
मिलते नही जो हक वो लिए जाते हैं,
है आजाद हम पर गुलाम किये जाते हैं,
उन सिपाहियों को रात-दिन नमन करो,
मौत के साए में जो जिए जाते हैं
आतंकवादियों को माफ करना
ईश्वर का काम है,
लेकिन उनकी ईश्वर से मुलाकात
करवाना हमारा काम है।

काले गोरे का भेद नहीं,
इस दिल से हमारा नाता है,
कुछ और न आता हो हमको,
हमें प्यार निभाना आता है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएंसुन्दर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है
जहां जाति-भाषा से बढ़कर, देश-प्रेम की धारा है
जहां हर जुबां पर सर्वधर्म समभाव और जय हिंद का नारा है
निश्छल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा है !!!
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

जब आंख खुले तो धरती हिंदुस्तान की हो,
जब आंख बंद हो तो धरती हिंदुस्तान की हो;
हम मर भी जाए तो कोई गम नही लेकिन
मरते वक्त मिट्टी भी हिंदुस्तान की हो।
तिरंगे की आन का भी नशा है,
तो कुछ मातृभूमि के प्रेम का नशा है;
हम लहरायेंगे हर जगह शान से तिरंगा
ये नशा हिंदुस्तान के तिरंगे का है।
क्यों करते हो दंगो और धमाको की ये जिद्द,
खण्डित नही होगा,, अखण्ड है ये हिन्द !!

मर मिटेंगे हम अपने वतन के लिए
जान कुर्बान है प्यारे चमन के लिए
हमसे हमारी अब हसरत न पूछो
बाँध रखा सर पे तिरंगा कफ़न के लिए !
जश्न आज़ादी का मुबारक हो देश वालो को
फंदे से मोहब्बत थी हम वतन के मतवालो को

न पूछो ज़माने को क्या हमारी कहानी है
हमारी पहचान तो सिर्फ ये है कि हम सिर्फ
हिन्दुस्तानी हैं !
तिरंगा है आन मेरी तिरंगा ही है शान मेरी
तिरंगा रहे सदा ऊँचा हमारा तिरंगे से है
धरती महान मेरी !

जमानें भर में मिलतें हैं आंशिक कई
मगर वतन से सुनदर कोईं सनम नही होतां
क्यूं जाए ‘नज्म’ ऐसी फ़ज़ा छोड़ कर कहीं,
रहने को जिस के गुलशन-ए-हिन्दोस्तां मिले।

चीर के बहा दूं लहू दुश्मन के सीने का
यही तो मजा है फौजी होकर जीने का !

देश के लिए मर मिटना कुबूल है हमें
अखंड भारत के सपने का जूनून है हमें।।
तिरंगा है आन मेरी
तिरंगा ही है शान मेरी
तिरंगा रहे सदा ऊँचा हमारा
तिरंगे से है धरती महान मेरी।।
सो गया अपनी भारत माँ के लिए ,माँ मुझे अपने आंचल में तुम भी छुपा लो !
हाथ अपना फेर कर मेरे बालों में , फिर से बचपन की लोरिया सुना दो !! ??
I love my india
देश की हिफाजत मरते दम तक करेंगे ,
दुश्मन की हर गोली का हम सामना करेंगे
आजाद हैं आजाद ही रहेंगे ,
जय हिंद
सरफरोशी की तम्मना अब हमारे दिल में है”
-रामप्रसाद बिस्मिल
“हम आजादी तभी पाते हैं,
जब अपने जीवित रहने का पूरा मूल्य चुका देते हैं”
रविन्द्रनाथ टैगोर

आज के दिन उस मंज़र को याद करे
शहीदो की देश भक्ति को याद करे
जब मिली थी आजादी हमको खून के बदले
आओ उन देश प्रेमियो को याद करे !
इसकी शान निराली है
इसकी पहचान निराली है
इसपर जाँ जो मिट जाए
ऐसी जाँ फिर किस्मत वाली है।।
ना जियो धर्म के नाम पर ना मरो धर्म के नाम पर
इंसानियत ही है धर्म वतन का बस जियो वतन के नाम पर !
अनेकता में एकता ही इस देश की शान है
इसीलिए मेरा भारत महान है !
Desh Bhakti Par Shayari

भारत माँ की जय कहना,
अपना सौभाग्य समझता हूँ
अपना जीना मरना अब सब
तेरे नाम ऐ “तिरंगा” करता हूँ
भारत माता की जय !!
लड़े जंग वीरों की तरह,
जब खून खौल फौलाद हुआ |
मरते दम तक डटे रहे वो,
तब ही तो देश आजाद हुआ ||
चूमा था वीरों ने फांसी का फंदा,
यूँ ही नहीं मिली थी आजादी खैरात में।
मैं भारतवर्ष का हरदम अमिट सम्मान करता हूँ
यहाँ की चांदनी मिट्टी का ही गुणगान करता हूँ,
मुझे चिंता नहीं है स्वर्ग जाकर मोक्ष पाने की,
तिरंगा हो कफ़न मेरा, बस यही अरमान रखता हूँ।
- Best 30+ Attitude Quotes in Hindi | ऐटिटूड कोट्स हिंदी में
- Best 40+ Love Status in Hindi | लव स्टेटस हिंदी में
- 100+ ishq Shayari Status | इश्क शायरी दो लाइन
- Best 100+ Ek Tarfa Pyar Shayari | एक तरफा प्यार शायरी
- 30+ One Sided Love Shayari | एक तरफा इश्क
- Best 100+ Khubsurti Ki Tareef Shayari | खूबसूरती की तारीफ शायरी
- Best 100+jaan se jyada pyar shayari | जान से ज्यादा प्यार करने वाली शायरी
- Best 30+ Sorry Shayari In Hindi | सॉरी शायरी हिंदी में
- Famous 40+ Mahadev Shayari | महाकाल शायरी हिंदी में
- Best 80+ Kisi Ko Jalane Ki Attitude Shayari Hindi | किसी को जलाने की एटीट्यूड शायरी